Breaking News

नेवरा ग्राम सभा में मास्क व सेनिटाइजर वितरण कार्यक्रम का आयोजन

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

31/05/2021 मवई अयोध्या – रविवार को कोरोना किट व मास्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सभा नेवरा में माननीय विधायक श्री रामचंद्र यादव के हाथों मास्क व सेनिटाइजर वितरण किया गया। साथ ही काढ़ा भी पिलाया गया।

 

कोरोना काल मे लगातार माननीय विधायक श्री रामचंद्र यादव द्वारा लोगों के घरों तक डोर टू डोर आवयश्क सामग्री पहुचाने का कार्य किया जा रहा है।नेवरा ग्राम सभा में कोरोना किट के साथ सफाई अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई भी की गई। कोविड 19 में जनपद अयोध्या के इकलौते विधायक है,

जो कि लगातार लोगो के घरों तक राशन सामग्री व आवश्यक सामग्रियों को डोर टू डोर लोगो के घरों तक पहुचाने का कार्य कर रहे है।नेवरा ग्राम सभा में सैकड़ो लोगो को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधायक ने कोविड 19 से बचने के लिए सुझाव भी दिए।और कहा कि जब जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले अन्यथा आप सभी अपने घरों में रहकर सुरक्षित रहे।ताकि कोरोना की चैन आसानी से तोड़ी जा सके।इस मौके पर भाजपा नेता निर्मल शर्मा, समाज सेवी अश्वनी यादव,पंकज जायसवाल ,विक्रमजीत यादव,निर्मल जायसवाल, रामसेवक,संतोष कौशल ,मनीष कौशल,बृजेश गुप्ता, भीम सिंह, पापू लाल जायसवाल, साहबलाल साहू आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0011

देवरिया – पथरदेवा मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री एवं पथरदेवा विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *