Breaking News

फर्जी तरीके से दर्ज एससी/एसटी केस नहीं हटाया गया तो करेंगे धरना प्रदर्शनः रविनन्दन

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

मिल्कीपुरअयोध्या विश्व ब्राह्मण परिषद उत्तर प्रदेश शाखा के प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण रविनन्दन त्रिपाठी के नेतृत्व में विश्व ब्राम्हण परिषद के सदस्यों के साथ धरमगंज चिलबिली पूरे तिवारी गाव में फर्जी एससी- एसटी एक्ट में फसाए गए मनोज तिवारी के आवास पर अन्य ब्राह्मणों से मुलाकात किया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि आए दिन जाति विशेष के मनबढ़ किस्म के आराजकतत्वों द्वारा लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया जाता था।

जिसका ब्राह्मण समाज के कुछ सम्भ्रांत लोगों द्वारा विरोध किया गया था। इसी बात से रंजिश रखते हुए दलित समाज के 15-20 लड़के पीड़ित परिवार के घर के सामने आकर व्यायाम के बहाने आपत्तिजनक टिप्पणी करते थे। जिसका ब्राह्मण परिवार के लोगों के द्वारा विरोध करने पर दलित समाज के शोहदे मारपीट करने लगे।

 

गांव के लोगों को आता देखकर आराजकतत्व ब्राह्मण परिवार के लोगों की फर्जी एससीएसटी एक्ट लगवाकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देते हुए भाग निकले और स्थानीय नेताओं के साथ पीड़ित परिवार पर एससी एसटी के तहत केस दर्ज करवा दिया। प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस की एकतरफा कार्यवाही समाज व न्याय व्यवस्था के लिए घातक है। यदि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर आराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं करती है, तो परिषद जिले स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *