Breaking News

फत्तापुर ग्राम प्रधान ने सदस्यों के साथ ली शपथ

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️गांव का विकास पहली प्राथमिकता – राकेश कुमार

✍️ शपथ ग्रहण करने के बाद गांव की सम्मानित जनता का प्रकट किया आभार

27/05/2021 अयोध्या – ग्राम पंचायत फत्तापुर खुर्द से नवनिर्वाचित प्रधान श्री राकेश कुमार “पप्पू यादव” ने अपने ग्राम पंचायत सदस्यों की टीम के साथ विधवत रूप से ग्राम पंचायत भवन फत्तापुर खुर्द में “जूम” वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शपथ ली। ग्राम प्रधान राकेश कुमार “पप्पू यादव” ने शपथ लेने के बाद उपस्थित लोगों व गांव की सम्मानित जनता का आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

और कहा कि गांव की जनता ने आज मुझे इस काबिल बनाया है, तो मेरी पूरी जिम्मेदारी है इस समय कोरोना महामारी के दृष्टिगत रखते हुए पूरे गाँव की सफाई करायी जायगी। साथ ही पूरे गाँव का चौमुखी विकास कराया जाएगा और बिना भेदभाव के गांव की जनता के साथ न्याय किया जाएगा।

 

इस अवसर पर ग्राम पूर्व प्रधान फत्तापुर खुर्द रामजीत रावत, सर्वजीत यादव, उमेश कुमार डब्बू यादव, मनोज कुमार, जय कुमार यादव, हरभजन यादव, सन्तोष यादव, दिनेश यादव, बब्लू यादव, अखिलेश यादव, भानू यादव, अमर प्रजापति, सतीश यादव, मोहम्मद इरशाद, सफ़ीक खान, बालचन्द्र, सहबान, मोहम्मद नदीम, अमित यादव, रवि यादव, अतुल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *