Breaking News

अभियुक्त को झंगहा पुलिस ने शस्त्र के साथ किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट मु अनस

 

गोरखपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी द्वारा पुरस्कार घोषित /वांछित /चोर/लुटेरों अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया  जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा कुलदीप तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष झंगहा द्वारा पुरस्कार घोषित/वांछित /चोर/लुटेरों अपराधी की गिरफ्तारी हेतु एक सशक्त टीम गठित की गयी । उक्त टीम द्वारा आज दिनांक 21.05.2021 को मु0अ0स0- 154/2021धारा 386/394/506/411भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल चौहान पुत्र खूबलाल निवासी ज0 रसूलपुर नं0-2 टोला नेकवार थाना झंगहा जनपद गोरखपुर को मुखबीर खास की सूचना पर समय करीब 03.45 बजे स्थान नेकवार पुल पास से  गिरफ्तार किया गया  ।  गिरफ्तारी के समय  उसके कब्जे से लूट के दौरान लिये गये रुपये में से 1500/- रूपये  तथा एक अदद  कट्टा 315बोर का मय एक अदद जिन्दा कारसूत बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में मु0अ0स0 161/2021धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार करने वाले वालो में उ0नि0 विजय कुमार-थाना झंगहा उ0नि0 देवेन्द्र कुमार – थाना झंगहा -हे0का0 जवाहर खरवार – थाना झंगहा का0 अनिरुद्ध यादव- थाना झंगहा का0 मनोज कुमार यादव – थाना झंगहा जनपद गोरखपुर मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *