Breaking News

उत्तरी सर्किल व नगर क्षेत्र की पुलिस हुई सख्त कई स्थानों पर बैरियर लगाकर काटा चालान।

शहर में भी पुलिस ने सख्ती से कराया कोरोना कफ्र्यू का पालन

रिपोर्ट उमेश मणि

गोरखपुर। गोरखपुर में कोरोना का संक्रमण कम होने के साथ ही लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। बेवजह लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू के बाद भी बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क व हेलमेट के निकलने लगे हैं। जिसको लेकर पुलिस अब सख्त हो गई है।कर्फ्यू के बाद भी शहर में दो दिन से यातायात का दबाव बढऩे पर पुलिस ने शहर में आने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही है। बिना वजह आने वालों से जुर्माना वसूलने के साथ ही पुलिस गाड़ी का चालान काट रही है। शनिवार व रविवार को जहां इंजीनियरिंग कालेज मोहददीपुर कूड़ाघाट व भैरापुर में वाहनों व खुले दुकानों में चेकिंग कर कार्रवाई की गई। उसी प्रकार सोमवार को पुलिस ने करीब 600 वाहनों का चालान कर 3.75 लाख रुपये शमन शुल्क किया। सोमवार को सुबह 11बजे से दोपहर एक बजे तक इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी इंचार्ज महेंद्र मिश्रा कूड़ाघाट चौराहे पर कैंट इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय व मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह मोहद्दीपुर चौराहे पर चौकी इंचार्ज जटेपुर इत्यानंद चेतना तिराहे पर व यूनिवर्सिटी चौराहे पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। इस दौरान कई वाहनों का चालान काटा गया और लाखों रूपये जुर्माना वसूला गया।दूसरी ओर एसएसपी के निर्देश पर कालेसर कडज़हां नौसढ़ बरगदवां में पुलिस ने बैरियर लगवाया कर अन्य जनपदों से आने वाले वाहनों व लोगों को शहर के बाहर से ही भेज रही है। क्योंकि उनका प्रवेश शहर में प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसएसपी ने जिले के सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि आवश्यक वस्तु और आकस्मिक सेवा से जुड़े वाहन के अलावा किसी को शहर की तरफ न आने दे। मनमानी करने वालों पर कार्रवाई करें। इसी क्रम में खोराबार इंस्पेक्टर नासिर हुसैन देवरिया बाइपास तिराहा रामनगर कडज़हां चौकी इंचार्ज चंदन सिंह जगदीश पुर चौकी इंचार्ज अश्वनी कोनी तिराहे पर मुस्तैद रहकर वाहनों की चेकिंग कराए। उत्तरी सर्किल में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी अपने मातहतों को सख्त निर्देश देते हुए स्वयं लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जिससे कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या को कम किया जा सके पीपीगंज पिपराइच कैंपियरगंज सहजनवां गीडा बेलीपार आदि जगहों की पुलिस ने भी सघन चेकिंग कर कोरोना कफ्र्यू का पालन कराया। इस संबंध में एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बाहर आने-जाने वाले देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज के लोग अपने वाहन लेकर शहर में न आ सके इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। शहर में आने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग कर रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *