Breaking News

सोहावल की जीत के असली नायक बने अनूप

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

अपने रणनीतिक कौशल से अजेय साबित हुये अनूप सिंह

अयोध्या समाजवादी पार्टी समर्थित तीन जिला पंचायत सदस्यों तथा अपनी अनुज वधू समेत आधा दर्जन ग्राम प्रधानों को अपनी सटीक रणनीति के तहत जीताकर सोहावल की राजनीति में अपना लोहा मनवा दिया है वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘अनूप’ ने।

ज्ञातव्य हो कि अपने दो चहेतों सोहावल तृतीय क्षेत्र से रेनू रावत व सोहावल चतुर्थ से सोनाली रावत को तमाम विरोधों के बावजूद सपा से टिकट दिलवाकर व इन दोनों प्रत्याशियों के ख़िलाफ़ ही समाजवादी पार्टी के कई बाग़ी प्रत्याशीयों के मैदान में आ जाने के बावजूद दोनों प्रत्याशियों को 6 हजार से भी अधिक मतों से जीताकर अनूप सिंह ने सपा सहित भाजपा नेताओं के भी दाँत खट्टे कर दिये हैं। चुनाव लड़ने व जीतने की कला में निपुण अनूप की इन उपलब्धियों के चलते सपा ही नहीं सभी राजनीतिक दलों का चौकना स्वाभाविक ही है। ज्ञातव्य हो कि सोहावल प्रथम क्षेत्र तो सामान्य वर्ग के लिये था। लेकिन इस सीट पर भी तमाम धनी लोगों के मैदान में रहते सपा के एक अदने से।कार्यकर्ता अजय रावत की पत्नी विनीता रावत को भी लगभग 8 हजार मतों से जीताकर अनूप सिंह ने बड़े बड़े राजनीतिक पंडितों को भी चौंका दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0004

UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 95,000 रुपए को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक मधुकर दूबे पुत्र शुभाकर दूबे निवासी सरसवापर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *