Breaking News

अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में सपा ने लहराया अपना परचम

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

04/05/2021 अयोध्या – जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में जनपद अयोध्या में सत्ता धारी दल के सांसद,विधायक का दबदबा होते हुए भी इस बार पंचायत चुनावों में भाजपा इस चुनाव में कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा सकी। जबकि जनपद अयोध्या में भाजपा का वर्चस्व है। लेकिन इस चुनाव में भाजपा का ग्राफ तेजी से घटा। सत्ताधारी दल के सांसद व विधायक भी अपनी पार्टी की डूबती हुई नाव को किनारे न लगा सके।

इससे साफ होता है कि इस बार भाजपा के नेताओं का करिश्माई जादू अयोध्या में काम न आ सका। जिसका परिणाम यह रहा कि जिला पंचायत चुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। यही नहीं भाजपा के दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ा। जहां एक ओर चुनाव शुरू होने से पहले 70 प्रतिशत सीटों पर जीत का दावा करने वाली भाजपा सिर्फ जनपद अयोध्या में 08 सीटों पर सिमट कर रहे गई। जनता द्वारा दिए गए

 

इस जनादेश से भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ा है , अयोध्या में प्रदेश के मुख्यमंत्री का कई बार आगमन व सरकार द्वारा अरबों की दी गई सौगात भी इन भाजपा उम्मीदवारों के लिए काम न आ सकी। सभी को यह लग रहा था कि इस चुनाव में भाजपा जनपद अयोध्या में अच्छा प्रदर्शन करेगी लेकिन उसे निराशा हाथ लगी। अयोध्या की जनता ने अपना फैसला सुना कर भाजपा की बेचैनी को बढ़ा दिया है। केंद्र व प्रदेश के चुनावों में अयोध्या की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया था।

 

लेकिन इस बार चुनाव में भाजपा का जादू काम न आया।अयोध्या जनपद में भाजपा की बड़ी हार पार्टी के रणनीतिकारों को सोचने पर एक बार फिर मजबूर कर दिया। जनपद अयोध्या की जिला पंचायत सदस्यों की कुल 40 सीटों में सपा ने 22 सीटों पर कब्जा किया,जबकि सत्ता धारी दल भाजपा को महज 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा,बसपा 4 सीटें अन्य के खाते में 6 सीटें मिली।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *