Breaking News

राजधानी पटना में दो लाख की लूट,,पुलिस छानबीन में जुटी

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

एक ओर कोरोना कि दूसरी लहार वही बिहार में अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं आपको बता दें कि अपराधियों ने चांदी का ब्रेसलेट लेने के बहाने ज्वेलरी शॉप में घुसकर दिनदहाड़े लूटपाट जैसी घटना को अंजाम दिया घटना चौक थाना से आधा किलो मीटर की दूरी पर हाजी गंज स्थित स्वर्ण रेखा ज्वेलरी में लुटपाट किया गया,

दुकानदार की मानें तो उन्होंने बताया कि ब्रेसलेट के बहाने से 22 साल का एक लड़का आया और चांदी का ब्रेसलेट की मांग की उन्होंने कहा कि ब्रेसलेट नहीं है तो वह चला गया और थोड़ी देर बाद वह एक और लड़का के साथ दुकान में घुसा और रिवाल्वर सटाकर लूटपाट करने लगा उसके पीछे से एक और बदमाश दुकान में आ गया और काउंटर में लगा चांदी का पायल, सिक्का, बिछिया, कमरधनी समेत ₹500 लेकर पैदल ही भाग निकल गया बदमाशों ने करीब 2 लाख के जेवर लूट लिए घटना के वक्त सड़क विरान था आसपास के दुकानदारों को भी इसकी भनक नहीं लग पाई,

वही मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई थानाध्यक्ष गौरी शंकर ने बताया कि दुकान के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की पहचान की जा रही है पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और आसपास के इलाके में छापेमारी की जा रही है जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी हो जाएगी,

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0004

UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 95,000 रुपए को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक मधुकर दूबे पुत्र शुभाकर दूबे निवासी सरसवापर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *