Breaking News

भारतीय विद्वत् महासंघ के व्रत निर्णित पंचांग का हुआ विमोचन।

महिलाओं को व्रत कि जानकारी हेतु उपयोगी है पंचांग–पं.बृजेश पाण्डेय

 

गोरखपुर। विद्वत् जनकल्याण समिति द्वारा संचालित भारतीय विद्वत् महासंघ के तत्वावधान में अँधियारीबाग रामलीला मैदान समिप मानसरोवर मंदिर पर आयोजित व्रत पर्व तिथि एवं त्योहारों की सूचि पंचांग कैलेण्डर का लोकार्पण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम कि अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष पं.रविन्द्र नाथ मिश्र एवं उपाध्यक्ष आचार्य पं. राजेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया तथा संचालन महासंघ के महामंत्री पं बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य, कोषाध्यक्ष पं.शेषमणि पाण्डेय एवं मंत्री पं.रमेश पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के प्राचार्य डा.अरविन्द चतुर्वेदी जी तथा विशिष्ट अतिथि आचार्य पं बृजेश मणि मिश्र जी रहे. कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम विद्वत् जन के आदर्श आचार्य चाणक्य जी कि प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण तथा धूप,दीप,नैवेद्य अर्पित कर पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं स्मृत चिन्ह भेट किया गया। इसी क्रम मे मुख्य अतिथियों द्वारा निर्णित व्रत पर्व तिथि एवं त्योहारों कि सूची पंचांग कैलेण्डर पर चंदन तिलक लगाकर स्वास्तिक चिन्ह बनाकर पूजन किया गया. तिथि पर्व पंचांग पर चर्चा करते हुए महासंघ के पदाधिकारी गण पं. रविन्द्र नाथ मिश्र, पं. राजेश मिश्र पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य आदि ने बताया कि जनमानस मे व्रत व त्योहारों के प्रति उपज रही भ्रांतियों को दूर करता है यह पंचांग जो विद्वानों द्वारा निर्णीत कर समाज मे लोक कल्याण हेतु प्रसारित किया जाता है। मंच का संचालन करते हुए मंत्री पं. रमेश पाण्डेय ने वीर शहीदों के शहादत पर दो मिनट का मौन धारण कराते हुए शहीदो को श्रद्धांजलि दिये। संगठन के महामंत्री पं. बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य ने बताया कि संगठन असहाय व जरुरतमंद ब्राह्मण परिवार के बच्चों का मुण्डन संस्कार, उपनयन संस्कार व विवाह संस्कार मे सहयोग प्रदान करती रहती है तथा जनमानस मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने हेतु जनहितार्थ कार्यों मे सक्रिय रहती है। इस दौरान मुख्य अतिथि डा.अरविन्द चतुर्वेदी जी ने संगठन के कार्यशैली कि प्रशंसा किये तथा कहे कि विद्वानों का ही श्रेय है कि समाज मे कुरितियों का शमन हो पा रहा है. विशिष्ट अतिथि आचार्य बृजेश मणि मिश्र ने कहा कि कैलेण्डर का जन जन तक पहुँचना समाज कि व्रत रहने वाली महिलाओं के लिए अतिउत्तम है। भारतीय युवा जनकल्याण समिति के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने तिथि पंचांग को जनमानस के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि त्योहरों पर विभिन्न भ्रांतियों व मतो का खण्डन करने के लिए कैलेण्डर प्रमाण रुप प्रस्तुत किया जा सकता है जो समाज से सच्ची जानकारियों के लिए निर्मित किया गया है जो सराहनीय है। इस दौरान मुख्य रूप से योग गुरु उपेन्द्र पाठक, पं. बृजेश पाण्डेय ,पं राजेश मिश्र, पं शेषमणि पाण्डेय, पं अश्वनी त्रिपाठी पं अश्वनी कुमार मिश्र, पं बलिराम पांडेय,पं सदानंद पाण्डेय ,पं. नवरत्तन दूबे, पं वैद्यनाथ द्विवेदी, अनील चावला, पं.गौरी शंकर शास्त्री, पं. अशोक मिश्र,पं. दीनदयाल गिरी, महिला संघ कि अध्यक्षा श्रीमती प्रेमलता गिरी,पं. अरविन्द पाण्डेय, पं. पिन्टू शुक्ला, पं. रमेश तिवारी, सीडी दूबे, पं. राजीव मिश्र, पं.चन्द्रमणि, पं. शशांक पाण्डेय, आशीष गुप्ता आदि सैकड़ो कि संख्या मे लोग उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *