Breaking News

आज पिपरौली बाजार में भाजपाइयों ने स्थापना दिवस मनाया।

गोरखपुर। पिपरौली मण्डल के पिपरौली बाजार में आज पार्टी के निर्देशानुसार भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। माननीय मोदी जी के सम्बोधन को वर्चुअल सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य जी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामन्त्री रवि प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छोटेलाल मौर्य ने कहा कि पार्टी और संगठन से बढ़कर कोई नही है। हम सभी लोगो को संगठन के नीतियों निर्देशों का पालन करते हुए हम सभी लोगो को अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। आगामी चुनाव में जो भी प्रत्याशी लोभ दे उन्हें कभी किसी सूरत में सपोर्ट नही करना है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घोषित प्रत्याशियो की मदद करना है। कार्यक्रम में पिपरौली ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी प्रशान्त सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी गिरीश सिंह, आईटी जिला सह प्रमुख सूरज निगम, सन्तोष जायसवाल, महेंद्र सिंह वीरू, पीयूष सिंह, रामकुमार निरंकारी, जानार्दन सिंह, संजय सिंह, हरि सिंह, विनोद निगम, रमेश सिंह, शेर बहादुर सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *