Breaking News

ग्यारह हजार की चिंगारी से तबाह हुई पांच बीघा गेहूं की फसल

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी। ग्यारह हजार लाइन से निकली चिंगारी से किसान की 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख । मौके फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने किसी तरह से आग को जंगल मे फैलने से रोका नही तो हो सकता था बड़ा नुकसान।

आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर निवासी बाबूराम का खेत चिटौली रकवे में है बाबूराम के खेत में गेँहू की फसल खड़ी है उसके ऊपर से 11 हजार बोल्टेज की लाइन गुजर रही है। लाइन के तार टकराने से उठी चिंगारी से गेंहूँ की फसल में आग लग गई।

बाबूराम के नाती के जानकारी हुई तो वह खेत पर पहुंचा और महेंद्रपाल ने गांव बालों को फोनकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी मौके पर पहुँचे गांव बालो और फायर ब्रिगेड की मदद से व मुश्किल आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। बाबूराम ने लेखपाल को फोन कर थाने में तहरीर दी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *