Breaking News

दागी अस्पताल के आईसीयू मे महिला से छेड़छाड़ हाइवे जाम मचा हंगामा

ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पाण्डेय IBN NEWS गाजीपुर

गाजीपुर। डा राजेश सिह का अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अपने काले कारनामों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाला सिंह हॉस्पिटल आज एक बार फिर सुर्खियों में आ ही गया है।

महिला मरीज से दूसरी बार छेडछाड का मामला

जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला हॉस्पिटल में किसी के इलाज के लिए गई थी। उसके साथ छेड़खानी की गई। जिसकी जानकारी होने पर जब परिजन आग बबूला हुए तो हॉस्पिटल को बचाने के लिए मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गई।

आईसीयू मे भर्ती महिला ने होश मे आने पर खोला राज

चर्चाओं की माने तो महिला के साथ छेड़खानी से लेकर काफी अश्लील हरकत की गई जिसके बाद महिला को आईसीयू में रखा गया। होश आने पर महिला ने परिजनों से आपबीती बताई जिसके बाद परिजन आक्रोशित होकर अन्धऊ हवाई पट्टी के पास नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।

पुलिस को गलत सूचना देकर बचाव करने मे माहिर है प्रबंधक

जाम की सूचना मिलते ही काफी संख्या में मौके पर पुलिस बल और एसडीएम सदर पहुंच गए। किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया.

छेड़छाड़ का विरोध करने पर ले लिये युवक की जान

गौरतलब हो कि कई वर्ष पहले भी हॉस्पिटल में रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ इसी तरह कुछ हुई थी। कि उसी दौरान पीड़ित का भाई मौके पर पहुंच गया। और सब कुछ देखने के बाद आग बबूला होकर विरोध करने लगा तो हॉस्पिटल के लोगों ने उसे मौत के घाट उतार दिया और लाश को सडक पर फेक एक्सीडेंट का हवाला दिया गया.जिसके बाद काफी विरोध हुआ था।

मुश्किल से पटरी पर आयी थी सामाजिक समरसता

जिसमे सिओ सदर से लेकर कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

और मामला काफी दिन तक चला लेकिन दो मंत्रियों की लड़ाई में मामला खुलकर सामने नहीं आ पाया आखिर ऐसे हॉस्पिटलों को किसका संरक्षण कब तक मिलता रहेगा और उनकी आड़ में यह जीवन देने वाले देवता कब तक आम लोगों के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *