Breaking News

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के कलश यात्रा मे दिखा भक्ति रस

बलिया जनपद के जीराबस्ती ग्राम के तुला ब्रह्म बाबा के स्थान पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 15 मार्च से 22 मार्च 2021 तक ग्रामीणों द्वारा किया गया है।जिसका शुभारंभ आज कथा वाचक धर्मदूत संत श्री हरि प्रकाश जी महाराज ( श्री वृन्दावन धाम ) के दिशा निर्देशन में सैकड़ों की तादात में श्रद्धालुओं ने हाथों में कलश लेकर कलश यात्रा में सम्मिलित होते हुए पतित पावनी मां गंगा के पावन जल को लाने के लिए निकल पड़े।इस मध्य कलश यात्रा में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया,कलश यात्रा से पूर्व कथावाचक धर्मदूत संत श्रीहरि प्रकाश जी महाराज ने तुला ब्रह्म बाबा का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

तत्पश्चात लोगों ने उनका फूलमालाओं द्वारा उनका स्वागत किया।स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अमित गुप्ता,हरेंद्र गुप्ता,अखिलेश,,विमलेश तिवारी,अविनाश तिवारी,गोलू,मनीष तिवारी,विजय,संदीप,नीरज तिवारी,मनोज तिवारी ( टाइगर ) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट वरुण चौबे IBN News ब्यूरो बलिया

About IBNNEWSBALLIA

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *