लखीमपुर खीरी । कोतवाली सदर की महेवागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के मस्जिदपुरवा मे एक युवक ने खुद को गोली मार ली । जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
जानकारी के अनुसार महेवागंज कस्बे के मस्जिदपुरवा निवासी मंजूर अली के पच्चीस वर्षीय बेटे सलमान ने सोमवार की रात करीब साढे नौ बजे अपने ही घर में खुद को देशी तमंचे से गोली मार ली । जिससे सलमान खून से लथपथ होकर वही गिर पडा। जब तक उनके परिजन उसे अस्पताल ले जाते तब तक सलमान ने दम तोड दिया। घटना की सूचना मिलने ही महेवागंज चौकी इंचार्ज अवधेश यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो से पूछताछ के बाद शव को अपने कब्जे मे ले लिया। बताते है कि किसी बात को लेकर पिता पुत्र के बीच कहासुनी हो गई थी , उसके बाद ही सलमान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
Tags लखीमपुर खीरी
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …