ब्यूरो चीफ झाँसी।
रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी।
झाँसी 29 नवंबर। जिले के बबीना में स्थित सैन्य क्षेत्र में भारतीय सेना और रुस सेना के बीच युद्धाभ्यास कराया गया है। जिसमें एक दूसरे को आंतकवादियों से मुकाबला करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही इस युद्धाभ्यास के माध्यम से दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत बनाने का भी प्रयास किया गया है।
जानकारी के अनुसार झाँसी के बबीना में स्थित सैन्य क्षेत्र में इन्द्र 2018 के नाम भारतीय सेना और रुस सेना की बीच 10 वां संयुक्त अभ्यास कराया जा रहा है। इससे पहले यह अभ्यास 9 बार अलग-अलग तरह से कराया गया है। जिसमें हर बार नई तकनीकी के बारे में अवगत कराया गया है। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल आर पी सिंह ने जानकारी में बताया कि भारतीय सेना और रुस सेना को किसी भी प्रकार के आतंकवाद से मुकाबला करने की जानकारी दी गई है। इस अभ्यास के बारे में बताया कि फोर्स की जितनी जरुरत होती है। उतना ही प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा इस अभ्यास का एक और मकसद है कि भारतीय सेना और रुस सेना के बीच के तालमेल को बेहतर बनाया जाये और एक दूसरे से नई-नई तकनीकी सीखी जा सके। अभ्यास में यह भी बताया कि यदि जरुरत पड़ने में उन्हें संयुक्त रुप से काम करना पड़े तो किस प्रकार करना होगा।
Tags झाँसी
Check Also
देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …