Breaking News

पटना: 50 घंटे बाद भी दीपक का पता नही चल सका, परिजन का रो रो कर बुरा हाल

50 घंटे बाद भी दीपक का पता नही चल सका, परिजन का रो रो कर बुरा हाल
राजधानी के एसके पुरी थाना इलाके के पास संप हाउस के निगम के नाले में गिरे 10 साल के दीपक की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम फिर से मौके पर पहुंची है. NDRF टीम फिर से आनंदपुरी नाला के पास पहुंची है. दीपक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम ने नई कोशिश करते हुए तेज प्रवाह के साथ पानी खोल दिया है.
एनडीएआरफ की टीम के अधिकारी ने बताया कि दीपक की तलाश के को लेकर अगले चार घंटे बहुंत ही निर्णायक हैं. आपको बता दें कि शनिवार को दीपक खेलने के दौरान एसकेपुरी थाना इलाके के संप हाउस के पास के नाले में गिर गया था. अपने एकलौते बेटी के नाले में गिरने की खबर से उसकी मां रामकली देवी की आखों के सामने अंधेरा छा गया मानो उसकी दुनिया उजड़ सी गई हो.
सरकारी अमले की क्या व्यव्स्था है इस विदारक घटना के बाद किसी से छिपी नहीं है. मेयर साहिबा को एक मासूम के निगम के नाले में गिरने की खबर 30 घंटे बाद लगती है. लेकिन फिलहाल एनडीआरएफ ने फिर से दीपक की तलाश को लेकर कोशिश तेज कर दी है ।
 
रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *