जनपदीय पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कस्बो,चौराहो पर किया गया पैदल/ मोटरसाइकिल गस्त
बहराइच आज दिनांक 18.11.18 को पुलिस अधीक्षक बहराइच डॉ0 गौरव ग्रोवर महोदय के निर्देशन में बहराइच पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त के साथ साथ मोटरसाइकिल गस्त भी किया गया।
इस दौरान बाजारों में व्यापारियों से जनसंवाद स्थापित कर उनके समस्या के बारे में भी जानकारी की गई,तथा यथासंभव उनके निराकरण का भी भरोसा दिलाया गया। गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक बहराइच डॉ0 गौरव ग्रोवर महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कस्बो व भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पैदल गस्त के साथ साथ मोटरसाइकिल गस्त हेतु निर्देशित किया गया है,जिससे जन समुदाय में पुलिस के प्रति विश्वास के साथ साथ लोगो को लोगो को उनके सुरक्षा व्यवस्था का एहसास हो।
रिपोर्ट अनूप मिश्रा ibn24x7news बहराइच
Tags बहराइच
Check Also
देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …