रिपोर्ट तीरथ पनिका
Ibn24x7 News
ब्यूरो चीफ मध्यप्रदेश
अनूपपुर – अगर बात कर्तव्य निर्वहन की हो तो महिलाओं से बेहतर कौन हो सकता है। लोकतंत्र बिना समाज के सबसे ज़िम्मेदार वर्ग की सहभागिता के अधूरा है अपूर्ण है। इसी कमी को पूरा करने का प्रण लिया है अनूपपुर की जागरूक महिलाओं ने कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी के मार्गदर्शन एवं महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंज़ुशा शर्मा के नेतृत्व में बरगवाँ की महिलाओं ने अपनी लोकतांत्रिक ज़िम्मेदारी निभाने का प्रण लिया। महिलाओं ने रैली में अन्य महिला मतदाताओं से आह्वान किया आप भी मतदान कर अपनी लोकतांत्रिक ज़िम्मेदारी निभाएँ एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता उसी प्रकार सुनिश्चित करें जिस प्रकार आप समाज एवं परिवार के लिए अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं।
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …