रिपोर्ट- राजीव रंजन कुमार ( सिवान ) बिहार।
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का 28 वां द्विवार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन अगामी 23 नवंबर से बिहार की धर्मनगरी बोधगया में शुरू हो रहा है।
चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 26 नवंबर को संपन्न होगा।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सम्मेलन का उदघाटन करेंगे।
जबकि कई केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री , देश के विभिन्न हिस्सों के शिक्षाविद सहित पूरे देश के विद्वान शिक्षक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के अलावे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किये जाने की उम्मीद है।
Tags सिवान
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …