Breaking News

बिग ब्रेकिंग पटना: राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में डबल मर्डर से फैली सनसनी

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में डबल मर्डर से फैली सनसनी
राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में डबल मर्डर से फैली सनसनीराजधानी पटना और आसपास के इलाकों में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। ताजा मामला पटना के फुलवारीशरीफ से बड़ी घटना सामने आ रही है सौतेला पिता ने पुत्र और पत्नी की गोली मारकर की हत्या कर दिया है। डबल मडर से फुलवारीशरीफ में सनसनी फैल गई है।
फुलवारीशरीफ के ईसापुर पेट्रोल पाइप लाइन के नजदीक एक सौतेला पिता रिजाउद्दीन उर्फ बाबू ने पुत्र फजल और पत्नी खुर्सीदा को गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है। हत्या के लिए पति अपने चार साथियों के साथ पूरी तैयारी के साथ आया था ।
घर मे घुसते ही पहले पत्नी को एक के बाद एक दो गोली मारी | महिला और आरोपी बाबू का सौतेला बेटा फजल बचाने आया तो उसे चार गोलियां मारी जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। रिजाउद्दीन की खुर्शीदा से यह दूसरी शादी थी। दोनो के बीच पहले से भी विवाद चल रहा था। खुर्शीदा के शिकायत पर रिजाउद्दीन को जेल भी भेजा जा चुका है। पुलिस ने रिजाउद्दीन की भाभी को हिरासत में लिया है।

रिपोर्ट सुमित कुमार ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *