Ibn24x7news रिपोर्ट *सविता यादव
बीजपुर/सोनभद्र संवाददाता
01 नवम्बर 2018
बीजपुर। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी महोदय के कुशल नेत्रित्व में दि 31.01.2018 की भोर में उ0नि0 सन्तोष कुमार सिंह टीम के साथ रात्रि गश्त/भ्रमण के दौरान एक अभियुक्त लालजी पनिका पुत्र मोहन पनिका सा0 नेमना टोला नवाटोला(सोनरा मोड़)पर थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र की गिरफ्तारी की गयी। जिसके कब्जे से लगभग 1 किलो ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना बीजपुर में मु0अ0सं0 46/2018 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम लालजी पनिका पुत्र मोहन पनिका उपरोक्त पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा।
Tags सोनभद्र
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …