Breaking News
WhatsApp Image 2026 10 21 at 9.29.49 PM

श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी द्वारा रावण दहन का 26वां दशहरा शानदार तरीके से मनाया गया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी द्वारा बराही तालाब में रावण दहन का 26वां दशहरा शानदार तरीके से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल रहे हैं। जबकि विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड,भाजपा फरीदाबाद जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल,पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, हंस आहूजा,पवन डाबर,मार्किट कमेटी के चेयरमेन सुभाष आहूजा,अशोक ढीगड़ा होगें।

आयोजन समिति के पदाधिकारी जिसमें चेयरमेन परविन्दर मल्होत्रा(शंटी),वाईस चेयरमेन सतीश आहूजा,प्रधान सन्नी नारंग,कोषाध्यक्ष हेमंत खुराना,महासचिव पीयूष ग्रोवर,उपप्रधान संजय अरोड़ा मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परविन्दर मल्होत्रा(शंटी) ने की। इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि धर्म एक दूसरे को जोड़ना सीखाते है और किसी से द्वेष ना रखने की सीख देते है। उन्होनें कहा कि धर्म और संस्कृति एक दूसरे के पूरक है।

हमारी संस्कृति ही हमारे पुरातन धर्म की झलक दिखाती है। उन्होनें दशहरा कमेटी के पदाधिकारियों को दशहरा आयोजन की अभूतपूर्व सफलता के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह्र देकर सम्मानित किया। उन्होनें कमेटी के पदाधिकारियों की भूरि भूरि प्रंशसा करते हुए कहा कि यह कमेटी सराहनीय कार्य करती आई है और इस कमेटी ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है।

इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि दशहरा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कमेटी के पदाधिकारियों की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है क्योकि कमेटी भारतीय संस्कृति को जिन्दा रखे हुए है। अजय गौड ने कहा कि भगवान राम के आर्दश,सीता की पतिव्रता,लक्ष्मण का भातृ प्रेम,हनुमान की भक्ति और सुग्रीव की मित्रता से हमें शिक्षा लेते हुए समाज को सदमार्ग पर ले जाने का प्रयास करना चाहिए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261022 WA0001

अरावली को कूड़ा घर नहीं बनने देंगे,डंपिंग यार्ड हटने तक जारी रहेगी लड़ाई:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर बड़ी हनुमान जी की प्रतिमा के पास …