फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं तों इससे भी बड़ी-बड़ी वारदात हो रही है।
बीते दिन सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट में 11 साल के बच्चे की चाकू मारकर हत्या हुई। तो वहीं सेक्टर 62 में फास्ट फूड वाले को दिनदहाड़े आए कुछ युवकों ने लक्ष्मण नाम के युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी। और सेक्टर 23 संजय कालोनी में रहने वाले विजयपाल सिंह के ऊपर भी हमला हुआ है उसके बाद शहर के एक होटल संचालक पर भी हमला हुआ।
तो वहीं बसेलवा कालोनी के चार लड़कों ने चाऊमीन खाने वाले युवक पर वाले चाकू से हमला कर दिया। ये सब किया हो रहा है। फरीदाबाद में कुछ तो है जो इस क्राइम को बढ़ावा मिल रहा है जब भी कोई आरोपी पकड़ा जाता है तो उस आरोपी के परिवार के लोग सामने नहीं आते हैं बल्कि कोई और युवक सामने आकर बात करके चला जाता है ओर आरोपी कुछ दिनों में ही छुट जाते है।
अफसोस है कि ये बात शहर पर ही भारी नहीं है बल्कि प्रशासन पर भी भारी पड़ रही है। आए दिन पुलिसकर्मियों पर भी हमला हो रहा है देखा गया है कि शहर में रह रहे अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं दिख रहा है। जबकि कुछ अपराधी खुले आम रास्ते चलते लोगों मारते पीटते हुए देखें गए हैं।
और पुलिस विभाग भी काफी मेहनत करने में लगा हुआ है पर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस विभाग को अब ज्यादा सख्ताई करनी चाहिए। जहां भी चार-पांच युवक खड़े होकर शराब व गंदे नशा करते दिखे तो तुंरत कानूनी कार्रवाई करें।
हम तो यही कहेंगे कि फरीदाबाद पुलिस व क्राइम ब्रांच के सभी अधिकारियों को मिलकर अपराध करने वाले आरोपियों को तत्काल पकड़कर सही सजा दें।