Breaking News
IMG 20260828 WA0006

कलकलिया नदी में विवाहिता महिला का शव झाड़ियों में उतराया मिला

तीन दिन लगातार एसडीआरएफ की टीम ने चलाया रेस्क्यू, चौथे दिन बरामद हुआ शव

मिरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के चकलिया गांव निवासी प्रियंका पाल उर्फ पिंकी पुत्री दीना पाल (22) के मंगलवार की सुबह कलकलिया नदी में डूबने की आशंका के बाद स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने लगातार तीन दिनों तक रेस्क्यू अभियान चलाया।

तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका। वहीं, चौथे दिन शुक्रवार को महिला का शव नदी की झाड़ियों में उतराया हुआ मिला।

थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि चकलिया गांव निवासी दीना पाल की पुत्री प्रियंका पाल (22) मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे नदी की तरफ गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

परिजनों के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर चिंतित होकर उसकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों से जानकारी मिली कि महिला को सुबह नदी की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद नदी में डूबने की आशंका जताते हुए परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू की।

सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और लगातार तीन दिनों तक नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका।

शुक्रवार को चौथे दिन नदी की झाड़ियों में महिला का शव उतराया हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मीरजापुर भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …