Breaking News
IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20260808 WA0009

सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द यादव को लद्दाख प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर बैठक कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि कांग्रेस में ही निष्ठावान व जमीनी कार्यकर्ता का सम्मान है, केशवचन्द यादव को पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी उस पर वह हमेशा खरा उतरे, उतर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के बाद युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन कर पूरे जनपद व प्रदेश का मान सम्मान बढाने का काम किया। लद्दाख प्रदेश की जिम्मेदारी सौंप कर जो नया दायित्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दिया है उस पर निश्चित ही खरा उतरेंगे। बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, भरत मणि त्रिपाठी, जनार्दन वर्मा, जयप्रकाश पाल,अब्दुल जब्बार, सुनील तिवारी,दीनदयाल यादव, जुलेखा खातून,मार्कण्डेय मिश्र, सत्यम पांडेय,वशिष्ठ मोदनवाल, रत्नेश मल्ल, जगरनाथ यादव, दीनदयाल प्रसाद,रजनीश प्रसाद,शिवशंकर सिंह,अखिलेश मिश्र,डॉ रमेश कुशवाहा, बृजेश यादव, सतपाल सिंह कुशवाहा, वजीर अहमद,मोहन प्रसाद,जालन्धर पांडेय, परमानन्द प्रसाद,बदरे आलम,इस्लाम खान,एम ए खान,राजू खान,विजय कुशवाहा , जितेन्द्र यादव, सोहन मिश्र, डॉ याहिया अंजुम, रोहित यादव, मोजाहिद लारी,लालसाहब यादव ,अवधेश यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 07 09 at 8.55.42 PM

ब्रेकिंग न्यूज जिला कारागार का जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने संयुक्त निरीक्षण किया

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। जिला कारागार का जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी ने संयुक्त …