मीरजापुर। आवेदक मधुकर दूबे पुत्र शुभाकर दूबे निवासी सरसवापर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 17 मई को थाना अहरौरा के NCRP पोर्टल पर अज्ञात व्यक्ति के खाते में गलती से 95000 रू. का ट्रांजक्शन कर दिया गया था ।
जिसके सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसकी शिकायत सं0 33105260109056 के सन्दर्भ में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया । जिस पर थाना अहरौरा साइबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अग्रिम जांच प्रारम्भ की गयी ।
थाना अहरौरा की साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान अज्ञात व्यक्ति के खाते में हुए ऑनलाइन ट्रांजक्शन की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि 95000रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया ।
खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।
थाना अहरौरा साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया।
साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरा- थानाध्यक्ष अजय मिश्र, हे.का. नरेन्द्र सिंह, महिला आरक्षी महिमा उपाध्याय थाना अहरौरा, मीरजापुर।