Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन के जिला संगठन मंत्री का हृदयाघात से निधन, शोक

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20260116 WA0005

सलेमपुर, देवरिया। ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन के जिला संगठन मंत्री,समता गर्ल्स इंटर कॉलेज धरमेर के प्रधानाचार्य अवधनारायण मिश्र का निधन हृदयाघात से इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज देवरिया में हो गया । उक्त जानकारी उनके भाई ग्रापए सलेमपुर के अध्यक्ष श्यामनारायण मिश्र ने देते हुए बताया कि उनकी तबियत खराब होने के बाद वृहस्पतिवार की रात मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की सुबह उनका देहांत हो गया।शुक्रवार को उनका दाहसंस्कार भागलपुर के कालीचरण घाट पर कर दिया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र जय मिश्र ने दिया। इनके निधन पर पत्रकार भवन सलेमपुर पर शोकसभा का आयोजन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।वक्ताओं ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोक व्यक्त करने वालों में केपी गुप्त, आनंद उपाध्याय, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, जितेन्द्र नाथ पांडेय, रत्नेश यादव, उत्कर्ष त्रिपाठी, राकेश यादव, गंगेश पांडेय, शशांक भूषण मिश्र, अनूप उपाध्याय, रामविलास तिवारी, संजय यादव, सतीश पांडेय, सुरेश चौरसिया, संजीव कुमार, फैज इनाम,बृजेश द्विवेदी,कालिका तिवारी, चंद्रकेश चौरसिया सोनू पांडेय आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …