टीम आईबीएन न्यूज
वाराणसी: सर्वेश्वरी समूह पड़ाव वाराणसी के तत्वाधान में अघोर परिषद ट्रस्ट गाजीपुर, बलिया की ओर से विख्यात संत बाबा कीनाराम व उनके शिष्य शिवाराम बाबा की समाधि स्थल कारो गाॅव में 450 गरीबों व असहायों को कम्बल वितरित किया गया।
इस अवसर पर सर्वेश्वरी समूह के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों की ओर से एक लघु गोष्ठी का आयोजन भी किया गया था जिसमें कार्यक्रम में शामिल होने आये अति निर्धनों व स्थानीय लोगों, सभ्य जनों में सर्वेश्वरी समूह की ओर से पूर्वांचल ही नही देश के तमाम इलाको में लगातार चलाये जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में मौजूद लोगों को जानकारी दी। साथ ही बाबा कीनाराम के विचार व समाज में होने वाले कार्यो को लेकर व्यापक चर्चा भी की गयी।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये पड़ाव वाराणसी के प्रधान कार्यालय से ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, देशरत्न पाण्डेय व शान्तनु सिंह आये थे। इस दौरान सुभद्रा पाण्डेय ने श्री गुरू पादुका पंचकम का पाठ किया। गोष्ठी में आशुतोष सिंह, नथुनी खरवार, रामइकबाल, धनमान सिंह, गौरव सिंह, वी0के0 ंिसह, संजीव सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, लल्लन पाण्डेय, अशोक पाण्डेय आदि ने विचार व्यक्त किये। गोष्ठी की अध्यक्षता डा0 के0पी0 सिंह व संचालन राकेश श्रीवास्तव ने किया । आगुंतको का धन्यवाद अभिषेक उपाध्याय ने जताया।
इस कार्यक्रम में गरीबों को ठण्ड से राहत देने के लिये यह प्रयास किया गया जिसमे गाॅव के अन्य लोगों का भी सहयोग सराहनीय रहा। गाजीपुर व बलिया दोनो जिलों में लगातार कम्बल वितरण गरीबों को दवा वितरण, गरीबों की निःशुल्क जाॅच कर उन्हें दवा उपलब्ध कराना जैसे आयोजन लगातार संजय सिंह की ओर से कराये जा रहे है।
श्री सिंह सर्वेश्वरी समूह शाखा कारो व बलिया के उपाध्यक्ष व्यवसायी व समाजसेवी भी है। उनके इस अभियान में अरविन्द सिंह, सच्चिदानन्द सिंह व मन्टू राय की सराहनीय भूमिका लगातार बनी हुई है। संजय सिंह ने कार्यक्रम में आने वाले लोगों का आभार जताया। इस दौरान इलाके के सैकड़ों लोगों के साथ-साथ उपस्थित गरीबों ने प्रसाद ग्रहण किया।