Breaking News

सात दिन लगातार कथा सुनने से कल्याण होता है:मुरारी लाल बृजवासी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड़ फरीदाबाद में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास परम श्रद्वेय मुरारी लाल बृजवासी महाराज ने कथा प्रसंग में महात्म की कथा सुनाई तथा कथा के नियम सात दिन तक कैसे कथा सुने और कथा सुनने से जीवन में क्या बदलाव आते है के बारे में बताया।

मुरारी लाल बृजवासी महाराज ने बताया कि सात दिन लगातार कथा सुनने से धुंधकारी एक प्रेत था उसकी भी मुक्ति हुई। उन्होनें बताया कि जिस मनुष्य ने जीवन में कभी सत्कर्म नहीं किया,दुराचार परायण जिसकी मनोवृतियां बन गई,क्रोध रूपी अग्रिन में जो हमेशा जलता रहा। ऐसा दुराचारी पापी व्यक्ति भी यदि सात दिन तक भागवत् कथा सुनले तो निश्चित रूप से उसका कल्याण होता है।

उन्होनें बताया कि जिसका जीवन सत्य से हीन,जो सत्य भाषण नहीं करता,माता पिता की सेवा नहीं करता और पाप करते करते उसकी मृत्यु हो जाए भागवत् कथा श्रवण से वो मुक्त हो जाता है। उन्होनें बताया कि आज का मनुष्य अपने भागदौड़ भरी जिन्दगी से थोड़ा समय भी भगवान का स्मरण करता है तो निश्चित रूप से उसके जीवन में बदलाव आता है। कथा में मुख्य रूप से पधारे अशोक ढीगड़ा,बोधराज मक्कड और परविन्द्र मल्होत्रा(शंटी) ने परम श्रद्वेय मुरारी लाल बृजवासी महाराज को फूलों की माला पहनाकर उनका आदर सत्कार किया।

इस अवसर पर मार्किट कमेटी के चेयरमेन सुभाष आहुजा,संचार मंत्रालय के सदस्य परविन्द्र मल्होत्रा(शंटी),अनिल मदान,अजय गर्ग,कृष्ण आर्य,साहिल कपूर,प्रणव शर्मा,अमित कपूर शिव कुमार डालमिया,अमित कपूर,यशवंत शर्मा,विनोद गुप्ता,केडी शर्मा,एस.के सैनी,गौरव अग्रवाल व संजीव सचदेवा सहित कई महिला भक्त मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …