अयोध्या ब्यूरो, कामता शर्मा
अयोध्या।
अयोध्या पुलिस ने आलोक सिंह पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हमला 2 अक्टूबर को रामघाट चौराहे पर मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था।
गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामग्री
आज गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं:
-
मोहित पाण्डेय
-
धर्मवीर पाण्डेय
-
सूरज निषाद
-
अताउल्लाह खान
पुलिस ने इन आरोपियों के पास से बरामद की गई सामग्री:
-
1 देशी तमंचा
-
1 खोखा 315 बोर
-
1 पिस्टल 32 बोर
-
4 जिंदा कारतूस 32 बोर
-
1 अपाची मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी टीम
गिरफ्तारी में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
-
कोतवाली अयोध्या के प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा
-
उप निरीक्षक शेखर नाथ सिंह
-
उप निरीक्षक आकाश कनौजिया
-
स्वॉट/सर्विलांस टीम के अमरेश त्रिपाठी और अन्य पुलिसकर्मी
पुलिस का अनुमान है कि घटना से जुड़े अभी अन्य कई लोगों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।