Breaking News
गाजीपुर में किसानों को सरसों, चना, मटर और मसूर के उन्नतशील बीज वितरित करते अधिकारी

किसानों को सरसो बीज, चना, मटर एवं मसूर के उन्नतशील प्रजाति के 100 मिनिकीट वितरण किये गये

टीम आईबीएन न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर :कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव एवं मेला का आयोजन स्थान कृषि विज्ञान केन्द्र पी०जी० कालेज गाजीपुर के प्रांगण में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा लहुरी ओमेन काशी कृषक उत्पादक संगठन, रामधारी प्रोडक्शन महर्षि कण्व ऋषि, श्री फैमिली रेस्टोरेन्ट द्वारा मोटे अनाज से बने रेसिपी की प्रशंसा करते हुये अन्य कृषि उत्पादक संगठन द्वारा इस तरह के भोज्य पदार्थों को बाजार में उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया।

उन्होनेे कहा कि श्री अन्न के प्रति पुरूष किसानो के साथ-साथ महिला किसानो को भी जागरूक किया जाय जिससे महिला किसान श्री अन्न से बनने वाले भोज्य पदार्थों को निर्मित कर सके एवं महिला किसानो को कृषक उत्पादक संगठन में सहभागिता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। इस मौके पर श्री अन्न को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री अन्न से बने विभिन्न रेसिपी का प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।

इस प्रतियोगिता मे रामधारी प्रोडक्शन महर्षि कण्व ऋषि प्रथम स्थान, लहुरी ओमेन काशी कृषक उत्पादक संगठन द्वितीय एवं श्री फैमिली रेस्टोरेंन्ट तृतीय स्थान प्राप्त किये। जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर द्वारा मोटे अनाज उगाये जाने के बारे में किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एवं किसानो को जागरूक किया कि पराली कदापि न जलाये इसके जलने से मिट्टी की उर्वर क्षमता कम होती है वायु मण्डल प्रदूषित होता है। नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा सरसो बीज, चना, मटर एवं मसूर के उन्नतशील प्रजाति के 100 मिनिकीट वितरण किये गये।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डा० विनोद कुमार सिंह, डा० धर्मेन्द्र कुमार सिंह, डा० ओमकार सिंह, डा० दीपक प्रजापति, डा० एस० के० सिंह, ने किसानो का तकनीकी मार्ग दर्शन किया इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागो के अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला दुग्ध विकास संघ अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबन्धक इफको, जिनका स्टाल भी लगा था एवं किसानो को अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी।

कार्यक्रम के अन्त में मुकेश सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा उपस्थित कृषको को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …