Breaking News
गाजीपुर में मिशन शक्ति के तहत खो-खो प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए अधिकारी

मिशन शक्ति: पं दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी अवसर पर विजयी छात्राओं को दिये गये पुरस्कार

टीम आईबीएन न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर:पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर जूनियर बालिकाओ की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन मिशन शक्ति के अन्तर्गत नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया।

इस प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि दिलीप कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी ने किया ।

इस प्रतियोगिता में कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया । जिसका पहला सेमीफाइनल मैच नेहरु स्टेडियम ए गाजीपुर बनाम रामपुर माझा के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरु स्टेडियम ए गाजीपुर 13 अंक एवं रामपुर माझा 03 अंक प्राप्त किया जिसमें नेहरु स्टेडियम ए गाजीपुर 10 अंको से विजयी रही,

दुसरा सेमीफाइनल मैच बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुर बनाम नेहरु स्टेडियम बी के मघ्य खेला गया । जिसमें बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 12 अंक एवं नेहरु स्टेडियम बी 08 अंक प्राप्त किया जिसमें बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 04 अंकों से विजयी रही ।

इस प्रतियोगिता का फाइनल मैंच नेहरु स्टेडियम गाजीपुर ए बनाम बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें नेहरु स्टेडियम ए गाजीपुर 08 अंक एवं बी0एस0डी0 पब्लिक स्कूल रेवतीपुर 05 अंक प्राप्त किया, जिसमें नेहरु स्टेडियम ए गाजीपुर 03 अंकों से विजयी रही ।

प्रतियोगिता संचालन के रुप में राधेश्याम सिंह यादव खो-खो प्रशिक्षक के द्वारा किया गया । आफिशियल के रुप में शिवानी राय, अंशु राय. पिन्टु यादव, अभिषेक पाल, विनोद यादव, सुनील यादव, बन्दना, अजित यादव, रागिनी, सौरभ राय रहें ।

इस अवसर पर, सावित्री कुशवाहा, पुनम, विनोद कुमार जायसवाल, विजय, बृजेश कुमार, योगेन्द्र सिंह, मु0 मोईन, एवं समस्त स्टाप उपस्थित रहें  अन्त में  अरविन्द यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …