Breaking News
अयोध्या में लापता युवक का शव शारदा नहर से बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़ लापता युवक का शव शारदा सहायक नहर से बरामद, इलाके में सनसनी

अयोध्या ब्यूरो: कामता शर्मा
अयोध्या।
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के बरहिनापुर पुल के पास शारदा सहायक नहर से एक लापता युवक का शव बरामद किया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सूत्रों के अनुसार, मानूडीह गांव निवासी अश्वनी कौशल (उम्र लगभग 26 वर्ष) 26 अगस्त की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी चप्पल और साइकिल सतनापुर के पास नहर की पटरी पर मिली थी, जिसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि वह नहर में डूब गया है।

इस घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने दो दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया और आखिरकार बरहिनापुर पुल के पास से शव बरामद किया गया।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …