Breaking News

खाद वितरण में अनियमितता से किसान की मौत, सपा नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात, 1 करोड़ मुआवजे व नौकरी की मांग

खाद वितरण में अनियमितता से किसान की मौत, सपा नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात, 1 करोड़ मुआवजे व नौकरी की मांग

 

Ibn टीम महराजगंज

सिसवा बाजार

 

 

साधन सहकारी समिति बीजापार पर खाद वितरण में हुई लापरवाही के चलते सबया निवासी किसान रामाशंकर चौरसिया की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री व विधानसभा 317 सिसवा के पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला।

IMG 20250817 WA0225

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव सहित कई अन्य नेताओं ने दिवंगत किसान के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान श्री टिबड़ेवाल ने घटना की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी दी और पार्टी फंड से पीड़ित परिवार को सहयोग दिलाने हेतु पार्टी फोरम पर प्रस्ताव रखा।

IMG 20250817 WA0226

अखिलेश यादव ने टेलीफोनिक वार्ता के माध्यम से शोक संतप्त परिवार को न्याय और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसान की मौत अत्यंत दुखद है और समाजवादी पार्टी इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ खड़ी है।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार से मांग की कि मृतक किसान के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।सपा नेताओं ने यह भी कहा कि खाद वितरण में लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन से न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …