Breaking News

मिर्जापुर – थाना अहरौरा पुलिस की कार्यवाही में अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गैंग के 03 शातिर तस्कर गिरफ्तार, 01 अदद टबेरा (50 पेटी) अवैध शराब बरामद

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर l दिनांक-08.09.2018 को श्रीमती शालिनी पुलिस अधीक्षक महोदया के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी अपरेशन के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु थाना अहरौरा पुलिस द्वारा समय 08.00 बजे हाईवे रोड पर सघन चेकिंग कराकर कार्यवाही की जा रही थी कि तभी जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि अवैध शराब (रैपर व माल में कूटरचना कर निर्मित पंजाब डिस्टिलरी में बनी दिखाकर असली के रूप में प्रयोग हेतु) से लदी एक टबेरा सोनभद्र से बक्सर बिहार में बिक्री हेतु ले जायी जा रही है। इस सूचना पर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा अभियान को तेज करते हुए उक्त टबेरा की तलाश की जाने लगी तभी महुली चौराहे से 50 मीटर पहले एक टबेरा सफेद रंग संदिग्ध दिखायी दी जिसे संदेह के आधार पर रोकने हेतु इशारा किया गया तो टबेरा वाहन महुली चौराहे से लगभग 50 मीटर पूर्व ही एक व्यक्ति पीछे से कूदकर भाग गया तथा अन्य 03 अभियुक्तगणों को एक बारगी घेरकर पकड़ लिया गया तथा वाहन को कब्जा पुलिस में लेकर तलाशी ली गई तो टबेरा वाहन संख्या यूपी 64 वाई 6745 पर लदी क्रेजी रोमियों नाम की 50 पेटी अवैध शराब बरामद हुयी। पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त शराब को बिहार राज्य में बिक्री हेतु ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही आप लोगों द्वारा पकड लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर में मु0अ0सं0-234/18 धारा-420/467/471 भा0द0वि0 व 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुरस्कृत किया गया।
*नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1. बृजेश सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह निवासी जगदीशपुर, थाना मुफसिल जनपद बक्सर बिहार ।
2. संगम उर्फ पिन्कू पुत्र राजकुमार चौहान निवासी नदांव, थाना मुफसिल जनपद बक्सर बिहार ।
3. रोहित कुमार वर्मा पुत्र रामसूरत वर्मा निवासी परिधरा थाना बाँसडीह रोड जनपद बलिया उ0प्र0 ।
*फरार अभियुक्त :-*
1. विनय मिश्रा पुत्र विमलेश कुमार मिश्रा निवासी पीठा, थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उ0प्र0 ।
*विवरण बरामदगी :-*
1. 01 टबेरा वाहन संख्याः- यूपी 64 वाई 6745 पर लदी 50 पेटी (कुल 2400 शीशी, 432 लीटर) क्रेज़ी रोमियो ब्राण्ड की अवैध शराब कीमत लगभग रू0 एक लाख 70 हजार
2. अभियुक्तों के पास 03 अदद मोबाईल ।
3. कुल 2810.00 रू0 नगद ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. उ0नि0 मनोज कुमार ठाकुर थानाध्यक्ष अहरौरा जनपद मीरजापुर
2. उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर
3. उ0नि0 आलोक कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अहरौरा नगर जनपद मीरजापुर
4. उ0नि0 सूरजबली, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर
5. कां0 वकील प्रसाद, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर
6. कां0 भानू प्रताप यादव, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर
7. कां0 सुमित कुमार सिंह, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर
8. कां0 अखिलेश सिंह, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर
9. कां0 मनीष कुमार सिंह, थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर
10.कां0 रणविजय सिंह, चौकी अहरौरा नगर जनपद मीरजापुर
11.कां0 ज्ञानदीप सिंह, चौकी अहरौरा नगर जनपद मीरजापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *