8 सितम्बर 2018
संवाददाता – सुजीत कुमार
मिर्ज़ापुर । अदलहाट स्थानीय थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर बाजार स्थित परचून की दुकान से 22 बोरी आगनवाड़ी का पोषाहार शनिवार को बरामद हुआ । बताया जाता है ! की किसी व्यक्ति ने एस डी एम् चुनार को सुचना दिया था ! की परचून की दुकान में रखकर अबैध पोषाहार बेचा जा रहा है ! तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुँच कर पुलिस बल के साथ छापा मारा जिसमें 22 बोरी पोषाहार बरामद हुआ । देर शाम स्थानीय पुलिस द्ववारा महेश पाल निवासी प्रतापपुर को गिरफ्तार कर बरामद पोषाहार को कब्जे में लिया है !
इस सम्बन्ध में सीडीपीओ अरुण कुमार ने पूछने पर बताया की पकड़ा गया पोषाहार लालगंज का है ! चुनार का नही । आये दिन बाजार में रोज पोषाहार बेचने की सुचना मिलती रहती है !
पर किसी पर कोई कार्वाही नही होती है बस ले दे के मामला दबा दिया जाता है !
Tags मिर्जापुर
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …