Ibn24x7news रिपोर्ट सविता यादव
बीजपुर सोनभद्र संवाददाता ।
6सितम्बर 2018
बैढन- बीजपुर मार्ग में ओवर लोड ट्रको का हो रहा जमावड़ा
बीजपुर थाना अन्तर्गत एन टी पी सी परियोजना की बैढ़न साईड बाउंडरी के पास में ओवर लोड ट्रकें लाईन लगाकर सैकडो़ की संख्या में खडी़ हो जा रही हैं ,और रोड सकरा होने के कारण अगर कोई दूसरा वाहन आ जा रहा है तो उसे पास लेने में काफी असुविधा हो रही है ।और रोड पर जाम लग जा रहा है, साथ ही बाई पास रोड जो की बीजपुर बाजार को बाईपास करते हुए रेनुकूट निकल जाती है उसकी स्थिति ईतनी खराब हो गई है कि उसको पास करने में घंटो लग जा रहे हैं ।जिसके कारण ट्रकें परियोजना की बाउंडरी के पास में लाईन लगा ले रही हैं और बाहर से आने वाले कर्मचारीयों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है जो की बीजपुर थाना से एकदम सटा हुआ है मगर प्राशन का ध्यान नहीं जा रहा है ।
Tags सोनभद्र
Check Also
देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …