ब्यूरो चीफ मोहम्मद असलम
लखीमपुर खीरी मैं जिस तरह से आए दिन व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं उसको देखते हुए लखीमपुर खीरी की पलिया पुलिस , समूर्णनागर पुलिस और स्वाट टीम ने एक बेहद शातिर गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो आये दिन लूट की वारदात को अंजाम देते थे,
आपको बता दे कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि कुछ लोग मोटरसाइकल द्वारा पलिया किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे है जिसके बाद पलिया और संपूर्णानगर पुलिस स्वाट टीम के साथ घेराबंदी कर कुल 8 शातिर अपराधियों के गिरोह को पकड़ने में सफल हुई, जिनके पास से भारी मात्रा में असलहा, कारतूस और बम बरामद किए गए , पिछली लूट की घटना में लूटा गया बैग और 40 हज़ार रुपये भी पुलिस ने बरामद किये,
पुलिस के मुताबिक ये लुटेरे एक ही गांव के हैं और इन लुटेरों का पिछला कोई आपराधिक रिकार्ड भी नहीं है इस कारण इनको पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कतों का सामना भी करना पड़ा, बहरहाल पलिया के व्यापारियों में जो लुटेरों का ख़ौफ़ था वो खोफ कुछ कम ज़रूर हुआ है ।
बाईट – पुलिस अधीक्षक खीरी ( राम लाल वर्मा )
Tags लखीमपुर खीरी
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …