Breaking News

बहराइच – त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते हुए axis बैंक असिस्टेंट मैनेजर की हत्या ,हत्यारोपी आला कत्ल के साथ गिरफ्तार

आज दिनांक 31.08.18 श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच के द्वारा दिए दिशा निर्देशो तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय पयागपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रिसिया श्री आर0 पी0 यादव व स्वाट टीम प्रभारी श्री जय नरायन शुक्ल के द्वारा अपनी टीम के सहयोग से दिनांक 28.08.18 को जटेसर तिराहा के पास हुयी हत्या जिसके सम्बन्ध में थाना रिसिया में पंजीकृत मु0अ0स0 172/18 धारा 302 /120बी ipc में खुलासाकर अभियुक्त सब्बन पुत्र मच्छन निवासी मोहल्ला काजीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच को रिसिया मोड़ से सुबह 7.00 बजे गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल चाकू व बरवक्त घटना पहने गये कपडे बरामद कर घटना की साजिश में शामिल अभियुक्ता श्रीमती दिलकश पत्नी शाहनवाज खां निवासी बकरामंडी छोटी तकिया थाना कोतवाली नगर बहराइच को उसके घर से दिन में करीब 12.00 बजे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया गया घटना क्रम के अनुक्रम में अभियुक्ता व सब्बन के बीच करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी बीच इंटरनेट चैटिंग के द्वारा मृतक विवेक भी अभियुक्ता से प्रेम करने लगा जिससे परेशान होकर विवेक को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी सब्बन के साथ योजना बनाकर मृतक को बहराइच बुलवाकर होटल अनुष्का में अपने प्रेमी सब्बन से रुकवाकर होटल बंधन रेस्टोरेंट में मिलकर साजिश रचकर रात में रिसिया थाना क्षेत्र में जटेसर तिराहे के पास हत्या करा दिया
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. श्री आर0पी0 यादव प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया बहराइच
2. श्री जयनरायन शुक्ला निरीक्षक स्वाट टीम प्रभारी बहराइच
3- व0उ0नि0 फिरोज अहमद थाना रिसिया बहराइच
4-उ0नि0 प्रिंयका सिंह थाना रिसिया बहराइच
5- का0राघवेन्द्र शाही थाना रिसिया बहराइच
6- का0 पवन यादव थाना रिसिया बहराइच
7- का0 रंजन कौशल थाना रिसिया बहराइच
8- म0का0 कृष्णा कुमारी थाना रिसिया बहराइच

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *