चंदन गोयल की रिपोर्ट
नरकटियागंज:- नरकटियागंज के अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत अनुबंधित एएनएम का मानदेय पिछले पांच महीनों से नहीं मिलने से एएनएम में आक्रोश है। इस बावत नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल के सभी एएनएम ने प्रभारी चिकित्सक शिव कुमार को पत्र देकर मानदेय भुगतान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्मार पत्र के माध्यम से बताया गया है कि पांच माह से बकाया के साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाला एरियर अप्रैल 2017 से लंबित है । दूसरी तरफ एएनएम के सामने मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
Tags नरकटियागंज
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …