Breaking News

बिहार – नवयुवक सेना ने निकाला कैंडल मार्च

Ibn24x7news विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
पिपरा के प्रसिद्ध सीताकुंड मंदिर के समीप वृंदावन गांव में दिल को दहला देने वाली घटना जहा एक 15 वर्षीय बच्ची को राखी के दिन बलात्कार कर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया जाना सरकार और स्थानीय प्रशासन के उदासीनता को दर्शाता है, आज बिहार नवयुवक सेना के सदस्यों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया , जिसका नेतृत्व अनिकेत पाण्डेय ने किया !
मौके पर बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक सह राष्टीय अध्यक्ष अनिकेत पाण्डेय ने कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ़्तारी कर तेजी से कार्यवाही कर दोषियों को सजा दिया जाए वरना नवयुवक सेना और सभी स्थानीय पिपरा थाना क्षेत्र की तमाम जनता आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करने को बाध्य होगी ,
इस सरकार में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों में सरकार या प्रशासन का कोई खौफ नही है , श्री पाण्डेय ने कहा कि अनाचार तभी होता है जब कायर सदाचारी भी चुप बैठते हैं, किसी कृष्ण के इन्तजार में जबकि चीरहरण हो रहा हो !
आज अपने पिपरा की बेटी के सम्मान में पूरे जिले को अगर आना होगा ,
ऐसी ओछी मानशिकता वाले जानवर को ऐसी सजा मिले जिससे सारा जिला और समाज के लिए एक सबक हो ,
जबकि दिल्ली में 1 निर्भया के लिए लोगों ने सड़क पर ऐसी लड़ाई लड़ी की उसे तो इंसाफ मिला ही और बाकि के बहुत सी निर्भया की भी रक्षा हुई।
इस निर्णायक घड़ी में हमे सरकार की मामले की लीपापोती को समझते हुए,
जन जन की आकांक्षा को जनआवाज बना सरकार की चुले हिलानी ही होंगी,
तभी कल हमारे बहन बेटियों की भी रक्षा हो पाएगी।
बिहार नवयुवक सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि इस घटना की जांच स्वच्छता के साथ होनी चाहिए, और दोषी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, यह घटना समाज के लिए अभिशाप है,
मौके पर कैंडल मार्च में अनिकेत पाण्डेय,अनिल कुमार गुप्ता, सत्येंद्र साह, आकाश गुप्ता, सलाउद्दीन खान, प्रमोद सिंह, अजय साह, सुभाष साहनी, राहुल कुमार, रोहित कुमार, शुशील साह, संजय साह, विक्की ठाकुर, धीरज जैन, मदन कुमार साह, सुबोध यादव, आदि के साथ दर्जनों शामिल थे!

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *