Breaking News

कई बीमारियों से ग्रसित 73 साल के बांझल ने जीती कोरोना की जंग

 

रिपोर्ट विजय कुमार भोला IBN NEWS शिवपुरी, ग्वालियर (मध्यप्रदेश )

#खुशियों_की_दास्तां

कोरोना महामारी से प्रतिदिन बडी संख्या में लोग जीत दर्ज कराकर सकुशल अपने घर की ओर लौट रहे है। उनमें से ही कई बीमारियों से ग्रसित 73 वर्षीय एम.के.बांझल ने 12 दिन के चिकित्सकीय उपचार के बाद कोरोना को मात देकर जीत हासिल की है ।

उल्लेउखनीय है कि शिवपुरी जिले में प्रतिदिन औसतन डेढ सैकडा लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे है । इनमें से कई रोगी चिकित्सकीय उपचार के बाद कोरोना पर विजय प्राप्त् कर रहे है । आंकडों की माने तो जिले में अब तक लगभग 5401 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसमें से कई रोगी ऐसे है जो पूर्व से कई बीमारियों से ग्रसित रहे है ।

शिवपुरी निवासी 73 वर्षीय एम.के.बांझल हैं जो पूर्व से लकवा, मधुमेह, अस्थमा सहित हाइपर टेंशन जैसी बीमारी से ग्रसित है। श्री बांझल की तबीयत अचानक बेहद खराब होने पर उनके पुत्र संजीव बांझल ने उन्हें जिला चिकित्सा‍लय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जिस पर डॉ शर्मा के द्वारा परीक्षण किया जाकर उनका आक्सीजन लेबल एसपीओ टू कम होने के कारण तत्काल आक्सीजन दी गई और कोरोना के लक्षण के चलते कोरोना की जॉच करायी गयी । रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ट्रामा सेंटर से कोरोना आईसीयू में स्थानांतरित किया गया । जहॉ चिकित्सकों द्वारा उपचार प्रारंभ कर 12 दिवस तक ऑक्सीजन सपोर्ट के माध्याम से उपचार किया गया । जिससे उनकी सांसों की डोर चलती रही ।

श्री बांझल को 13 वे दिन पूर्ण स्वस्थ्य होने पर डिसचार्ज किया गया। जिस समय वह डिसचार्ज होकर अपने घर जा रहे थे।तब उनके चेहरे पर एक विजय मुस्कान थी। अपने स्वस्थ्य होने पर श्री बांझल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.एल. शर्मा सहित जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एवं चिकित्सकीय स्टाफ का आभार व्यक्त किया। श्री एम के बांझल से अधिक सन्तुष्टि और कृतज्ञता के भाव उनके पुत्र संजीव वांझल के चेहरे पर दिखाई दे रहे थे। उन्होंने भी सभी का कोटी कोटी आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *