Breaking News

5 लाख रूपये की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया
आज दिनांक 12.11.2021 को थाना बघौचघाट पुलिस द्वारा पकहां बाजार में संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूपी.52.एडी.7734 सवार 02 अभियुक्तों क्रमशः 01.पिन्टू शाही पुत्र योगेन्द्र शाही निवासी-पकहां थाना-बघौच घाट जनपद-देवरिया, 02.नित्यानन्द उर्फ बबलू मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा निवासी-मिश्रौली थाना-कटया जनपद गोपालगंज (बिहार) को 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित के साथ गिरफ्तार किया गया। मोटरसाइकिल के संबन्ध में कागजात मांगे जाने पर नहीं दिखा पाने पर अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूॅछ-तॉछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि बरियारपुर क्षेत्रान्तर्गत से चोरी की गयी थी, जिसके संबन्ध में पुलिस टीम द्वारा जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अभियुक्त पिन्टू शाही उपरोक्त की निशानदेही पर उसके घर के घोठे पर छिपाकर रखी कुल 64 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित बरामद करते हुए निगरानी कर रहे अभियुक्त शिवजी शुक्ला पुत्र स्व0 उदयभान शुक्ला निवासी-मिश्रौली थाना-कटया जनपद-गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकार थाना बघौचघाट पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित लगभग 5 लाख रूपये के कुल 66 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित बरामद करते हुए गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01.पिन्टू शाही पुत्र योगेन्द्र शाही निवासी-पकहां थाना-बघौच घाट जनपद-देवरिया,
02.नित्यानन्द उर्फ बबलू मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा निवासी-मिश्रौली थाना-कटया जनपद-गोपालगंज (बिहार)
03.शिवजी शुक्ला पुत्र स्व0 उदयभान शुक्ला निवासी-मिश्रौली थाना-कटया जनपद-गोपालगंज (बिहार)
बरामदगी का विवरणः-
01.कुल 66 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब, कीमत 05 लाख रूपये।
02.एक चोरी की हीरो पैशन प्रो0 यूपी.52.एडी.7734
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
01.प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप राय थाना बघौचघाट देवरिया,
02.उ0नि0 अजय कुमार थाना बघौचघाट देवरिया
03.कां0 प्रमोद यादव थाना बघौचघाट देवरिया
04.कां0 सुदिप प्रजापति थाना बघौचघाट देवरिया
05.कां0 मनीष यादव थाना बघौचघाट देवरिया
06.म0कां0 प्रतिमा शुक्ला थाना बघौचघाट देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *