Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 23 at 2.25.37 PM

अयोध्या में 2 सड़क हादसे, 4 की मौत, 5 घायल

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

अयोध्या – अयोध्या में गुरुवार सुबह दो सड़क हादसे हुए हैं। पहला हादसा रुदौली कोतवाली के एनएच-27 हाईवे का है। जहां एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सड़क किनारे खड़े 6 लोग दब गए। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हैं। वहीं दूसरी घटना रुदौली के भेलसर के पास की है। वहां बाइक और कार की टक्कर में तीन डॉक्टर गंभीर घायल हो गए। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

WhatsApp Image 2023 02 23 at 2.25.37 PM

पहली घटना को लेकर बताया जा रहा है कि हाईवे पर बाइक सवार सेल्समैन स्थानीय लोगों को डिटर्जेंंट पाउडर दिखा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार टाटा मैजिक पलट गई। आस-पास के लोग घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां एक महिला, लड़की, बच्चा और बाइक सवार सेल्समैन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने की पहचान जायत्री देवी (44), हर्षमान (4) सुर्ता देवी (19) अब्दुल बारी (22) के रूप में की है। वहीं, घायलों की पहचान अनूपा (23) और रामजी की चार साल की बेटी के रूप में की है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना सुबह आठ बजे की है। सीतापुर के अब्दुल हसन का बेटा अब्दुल बारी (22) फेरी का काम करता था। वह गांव में डिटर्जेंंट पाउडर बेचने के लिए आया था। फेरीवाले के आने पर महिलाएं व बच्चे फेरीवाले की बाइक के पास गांव में जुट कर खरीदारी कर रहे थे। सड़क किनारे वह सभी को कपड़े की सफाई कैसे करें इसके बारे में बता रहा था। इसी दौरान अयोध्या से लखनऊ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टाटा मैजिक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

WhatsApp Image 2023 02 23 at 2.25.37 PM 1

टाटा मैजिक के पलटने से सभी फेरी वाले सहित महिलाएं व बच्चे वाहन के नीचे दब गए। इस दौरान चारों तरफ चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। घटना के बाद लोग अनन-फानन में टाटा मैजिक को उठाया, लेकिन इस दौरान एक बच्ची समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
दूसरी घटना में तेज रफ्तार कार की बाइक से टक्कर हो गई। जिसके बाद कार पलट गई। हादसे में तीन डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार डॉक्टर अयोध्या जिला अस्पताल में ड्यूटी करने जा रहे थे। घायल डॉक्टरों की पहचान डॉ जयसिंह चौरसिया, डॉ विजय हरी आर्य, डॉ राजेश मिश्रा घायल, डॉ जयसिंह चौरसिया के रूप में हुई है। रुदौली सीएचसी पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *