Breaking News

नरकटियागंज:-सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों की राजनीति का शिकार बन रहा मंदिर। दबंगों की दबंगई से परेशान ग्रामीण, हो रहा अवैध निर्माण

चंदन गोयल
नरकटियागंज:-नरकटियागंज बेतिया नरकटियागंज मुख्य पथ के कोइरगवा चौक पर सड़क को जाम करके आगजनी किया गया है। यहाँ के लोगों का कहना है कि यह जमीन आम गैरमजरूआ है। यहाँ विगत कुछ वर्षों से शिवमंदिर एवं सार्वजनिक कुआँ अवस्थित है। उक्त जमीन के अधिकांश भाग पर पूरन महतो एवं शम्भू महतो आदि अपने पटीदारों एवं कुछ असामाजिक तत्वो के साथ मिलकर अतिक्रमण कर पक्का मकान बना रहे है, जिसके विरोध में गाँव वाले ने घंटों सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क लगभग 3 घंटे तक बाधित रहा जिससे आमजनों व बड़ी सवारियों को आवागमन में काफी असुविधा हुई। जब ग्रामीणों व कुछ राजनीतिक दलों द्रारा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन के रहे थे जब इसकी सूचना शिकारपुर पुलिस को मिली तो घटना स्थल पर शिकारपूर थाना व पूर्व विधायक रश्मि वर्मा पहुँच कर दोनों पक्षों के लोगों के साथ वार्ता की. उसके पश्चात् अंचलाधिकारी ने मौके पर पहुँच आश्वासन दिया कि मामले की जाँच कर कार्यवाही की जायेगी. घंटों चली वार्ता के उपरांत शिकारपुर पुलिस द्रारा नरकटियागंज बेतिया मार्ग को निरंतर यातायात के लिये सुचारू रूप से पूर्ववत कराया. वहीँ स्थानीय लोगों से पूछे जाने पर बताया गया कि उक्त जमीन जिसपर शिव मंदिर स्थापित हैं, वो गैरमजरुआ जमीन का हिस्सा है, कुछ लोगों द्रारा आपसी रंजिश के कारण इसको भगवा राजनीतिकरण का भी रूप दिया गया, लेकिन प्रशासन की चुस्ती किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देने से पूर्व स्थिति को काबू में कर लिया गया.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *