Breaking News

मेरठ – कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

रिपोर्ट-अजय कुमार भारती IBN24x7news
Big breaking….
मेरठ।
कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी
कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी से कचहरी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कचहरी पहुंचे एसपी सिटी ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। हालांकि इस दौरान कुछ संदिग्ध हाथ नहीं लगा।दरअसल, थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में उपभोक्ता फोरम के निकट बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी धर्मेन्द्र तोमर का चैम्बर है। सोमवार की सुबह चैम्बर के दरवाजे पर चस्पा किए गए एक पत्र को देखते ही कचहरी में हड़कंप मच गया। पत्र में लिखा था कि ‘आज कचहरी में हमने बम रखा है, हमारे दोस्त को जेल भेजा था, आज कचहरी गई, मजाक मत समझना, मौत ही मौत’। घटना की जानकारी मिलते ही कचहरी में हड़कंप मच गया और मौके पर सैकड़ो ंवकील एकत्र हो गए। जानकारी के बाद एसपी सिटी रणविजय सिंह फोर्स के भारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे और पत्र को कब्जे में लेते हुए पूरी कचहरी में सघन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने कचहरी स्थित अदालतों, ढाबों और चाय की दुकानों को खंगालते हुए कई संदिग्धो से पूछताछ की। हालांकि इस दौरान कुछ संदिग्ध हाथ नहीं लगा। पूछताछ के दौरान अधिवक्ता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी पैरवी के चलते एक हत्यारोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुुटी है। हालांकि कड़ी सुरक्षा के बावजूद कचहरी में पत्र कैसे चिपकाया गया, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
बाइट -रणविजय सिंह ,
एसपी सिटी मेरठ

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *