बिजय कुमार शर्मा
गोलीबारी की इस वारदात में पर्यवेक्षक और एक महिला घायल हो गये लेकिन 35 लाख रुपये लूटने से बच गये.
घटना नगर थाना के पोस्टऑफिस चौराहा स्थित स्टेट बैंक की है. जानकारी के मुताबिक रेलवे के बुकिंग पर्यवेक्षक बैंक में रेलवे का पैसा जमा करने आये थे इसी दौरान उनसे लूटपाट की कोशिश की गई. इस दौरान फायरिंग में अशोक सिंह और एक महिला को गोली लग गई.
गोली चलने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. लोगों ने आरोपी लुटेरों को पकड़ने के बाद उनकी जमकर पिटाई की. आरोपी लुटेरा को भी गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल लाया गया है
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …