बीजपुर /सोनभद्र संवाददाता
11सितम्बर 2018
बीजपुर । थाना क्षेत्र के पिंडारी महरी कला ग्राम पंचायत के बॉर्डर पर सोमवार को एक नाले के पास अजगर जैसा बड़ा जीव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया । आसपास के ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंडारी महरी कला गांव के सीमा पर पर सोमवार को ग्रामीणों द्वारा एक विशालकाय सांप जैसे जीव द्वारा एक सियार को दबोच के खेत में ले जाते हुए देखा गया । इतने बड़े सांप को देखकर हदस के मारे लोगों के हाथ पांव फूल गए तत्काल मामले की सूचना वन विभाग को दी गई । बताया जा रहा है कि वन विभाग के कर्मियों के पहुंचने से पहले ही सांप मरे हुए सियार को वहीं छोड़ कर जंगल की तरफ चला गया lगांव के कुछ लोग सांप को अजगर ना बताकर उक्त विशालकाय जीव को पहर चित्तई बता रहे हैं ।
*रिपोर्ट * सविता यादव
Tags सोनभद्र
Check Also
देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …