विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
बिहार स्तर पर गठित समाज सुधार वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रंजू गीता खॉ पश्चिम चंपारण का दौरा हुआ अपने इस दौरे के क्रम में बेतिया पहुंचने पर सर्किट हाउस बेतिया में उनका आगमन होने पर जिला के जदयू महिला कार्यकर्ताओं ने एवं समाज सुधार वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुरैया सहाब ने उनके इस आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की है तथा उनके स्वागत में सर्किट हाउस बेतिया में उपस्थित होकर सभी महिलाओं के साथ अपनी सहभागिता निभाई तथा प्रदेश से आए महिला समाज सुधार वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रंजू गीता का हार्दिक स्वागत किया गया, इस अवसर पर जिला के सभी समाज सुधार वाहिनी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
बिहार जनता दल यूनाइटेड के द्वारा गठित समाज सुधार वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉक्टर रंजू गीता ने महिला सुधार समाज सुधार वाहिनी के सदस्यों के साथ सर्किट हाउस में एक बैठक करके सामाजिक कुरीतियों को समूल तौर पर नष्ट करने की महिलाओं की भूमिका पर अहम चर्चा की, इन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान को पूरे जिला में महिला समाज सुधार वाहिनी के माध्यम से लागू करना है। इन्होंने समाज सुधार वाहिनी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 7 अक्टूबर 2018 को पटना में आयोजित होने वाले सामाजिक चेतना रैली में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की उपस्थिति होना अनिवार्य होगा तथा आपके जिला से अधिक से अधिक संख्या में समाज सुधार वाहिनी के कार्यकर्ता एवं सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ अनिल शाही एवं समाज सुधार वाहिनी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुरैया सहाब ने कहां की माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश में पूरे जिले में खासकर पश्चिम चंपारण जिले में है हर क्षेत्र में विकास हुआ है तथा इनके सात निश्चय योजना को जिला से लेकर अनुमंडल प्रखंड पंचायत स्तर तक को पहुंचाने का काम किया जा रहा है जिससे जमीनी स्तर तक जुड़े नेताओं और मतदाताओं को उनके सभी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो कार्यक्रम सात निश्चय चलाया जा रहा है उस को सफल बनाने के लिए हम सभी समाज सुधार वाहिनी के सदस्यों को भी सरकार के साथ कदम मिलाकर इसकी सफलता में अपना योगदान दें। इस अवसर पर सर्किट हाउस बेतिया में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कई प्रखंडों से आई हुई थी, इन सभी महिलाओं ने समाज सुधार वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष हो श्रीमती सोनिया साहब के नेतृत्व में 7 अक्टूबर 2018 को पटना में आयोजित होने वाली चेतना रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमती सुरैया साहब पूर्व विधायक नौतन मनोरमा देवी मधु देवी किरन रंजन संजू सिंह चनपटिया प्रखंड से आए सभी महिला कार्यकर्ता तथा बेतिया शहरी क्षेत्र के सभी महिला समाज सुधार वाहिनी के कार्यकर्ता उपस्थित थी।
Tags बेतिया
Check Also
पत्रकार सुभाष कुमार के हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाली कैन्डल मार्च
मंसूरचक, बेगूसराय, बिहार पुलिस प्रशासन हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार करें। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने …