नरकटियागंज चंदन गोयल
नरकटियागंज(03 सितम्बर 2018):- नरकटियागंज क्षेत्र के धुमनगर स्थित विवाह भवन में वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बेतिया जिलाध्यक्ष गंगा पांडेय ने किया एवं मंच का संचालन बगहा जिला के अचिन्त्य लल्ला ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा के चुनावी रणनीति पर विशेष बल देना था साथ ही कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आप सभी मोदी सरकार के कार्यों को घर- घर जाकर जानकारी दे एवं उन्हें भारत सरकार के सभी कार्यों को जनता तक पहुँचाए ताकि कोई भी मोदी सरकार के योजनाओं से बंचित न रहे। आगामी लोकसभा चुनाव का प्रचार जमीनी स्तर पर वृहत रूप से करे।क्योंकी पार्टी का नींव जमीनी स्तर के कार्यकर्ता ही होते है । वहीं वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि हम सभी संगठनों को मजबूत करे और बूथ जितने का कोशिश करें। बीजेपी के सभी सेना को तैयारी में रहना चाहिए।ताकि कभी भी युद्ध की बिगुल बज सकती हैं। कार्यक्रम में रामनगर विधायक भागरथी देवी, बगहा विद्यायक आरएस पांडेय, हरिशंकर प्रसाद,अर्जुन सोनी, व सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहें।
Tags नरकटियागंज
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …